विधुत मण्डल की बिना अनुमति के जियो कम्पनी ने बिछाई बिजली के खम्बो पर केबल लाइन

Spread the love

ब्यावरा (राजगढ़) नगर के प्रमुख मार्गो पर बिजली के खम्बो पर तारो की लाइनों का जाल बिछा हुआ है कुकुरमुत्ते की तरह डिक्स लाइनो के तार फैले हुए है आये दिन घटना दुर्घटना खम्बो पर फैले तारो के शार्टसर्किट के कारण तो कभी डीपी फूटने के कारण होती रहती हैं नगर के नागरिक भयभीत ओर विधुतमण्डल के अधिकारी परेशान होते रहते है इसी बीच एक ओर जीओ कम्पनी ने माता मण्ड मन्दिर के पास एक टावर लगाया है जिसकी केबल लाइन मुख्य मार्ग सुठालिया रोड़ से होती हुई मेन बाजार में लगे टावर तक ले जाई जा रही है उक्त लाइन को बिजली के खम्बो के सहारे बांधकर बिछाई जा रही है जिसकी अनुमति विधुतमण्डल द्वारा नही दी गई इसके बाबजूद खम्बो पर चढ़कर जियो के कर्मचारी केबल लाइने बिछा रहे है अगर इस बीच किसी कर्मचारी के साथ कोई घटना दुर्घटना हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा
मजेदार बात यह है कि विधुतमण्डल के जिम्मेदार अधिकारी उपभोक्ताओ को कनेक्शन देने से पूर्व कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही कनेक्शन देते है तो जिओ कम्पनी ने किसके आदेश से खम्बो पर केबल लाइन बिछाई जांच का विषय है नियमानुसार किसी विभाग से कार्य करने के पूर्व उसकी अनुमति लेना अनिवार्य होता है मगर ब्यावरा नगर में जिओ कम्पनी बिना अनुमति के खम्बो पर केबल लाइन बिछा रहा है जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो जिओ कम्पनी ने विधुत मण्डल के टॉवर से समझौता कर लिया ताकि बिजली भी जलती रहे और जिओ भी चलती रहे।
इनका कहना है—
* हमने विधुतमण्डल में आवेदन दिया है लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है कोई भी काम करते है तो लोगो को परेशानीया तो होती है
संजय सिंह इंजीनियर उज्जैन
जिओ कम्पनी
—————————————-
* प्रक्रिया पूर्ण नही की है इसलिए बिछाई गई लाइन गलत है हमने कार्य रोक दिया है लाइन उतरवाने को कहा है उन्होंने 40 खम्बो पर लाइन खीचने का स्टीमेट बनाकर आवेदन दिया हमने 100 रुपये के हिसाब से डिमांड नोट दिया है अभी जमा नही किया है
उमेश विश्वकर्मा
शहरी क्षेत्र विधुतमण्डल ब्यावरा

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा