40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:– उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंडालिया वृहद्ध सिंचाई परियोजना अंतर्गत कालीसिंध नदी पर छापीहेड़ा-नलखेड़ा पहुंच मार्ग पर 40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उच्च स्तरीय ब्रिज(पुल) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर, विधायक सारंगपुर कुंवर कोठार, विधायक सुसनेर शगुड्डू राणा, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार यह नई तकनीकी से बनकर तैयार हुआ है। यहां की जनता को आवागमन में सुविधाएं होगी। साथ ही सांसद श्री नागर ने कहा है कि कुंडालिया वृहद्ध सिंचाई परियोजना से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया और इस पुल की जरूरत भी हमें इस सिंचाई परियोजना बनने से लगी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, अमर सिंह यादव, गौतम टेटवाल, कुंडालिया-मोहनपुरा परियोजना प्रशासक विकास राजोरिया सहित जनप्रतिनिधिगण-अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा