समस्त नगरीय क्षेत्रो में रहेगा पूर्ण रूप से लोकडाउन

Spread the love

कलेक्टर ने की नागरिको से मास्क पहनने और अनावष्यक घर से बाहर नही निकलने की अपील

राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह जिले के नागरिको सें अपील की है कि वे कोविड़-19 से बचाव के लिए मास्क पहने रखे, हाथो को साबुन से धोते रहे साथ ही सैनेटाइजर का प्रयोग करे व अनावष्यक रूप से घर से बहार नही निकले। उन्होने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रकरणों को देखते हुए जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक रखने का निर्णय लिया है। इसमें किसी को भी बहार निकलने की अनुमति नही होगी। साथ ही शुक्रवार शाम 06ः00 बजे से सोमवार को सुबह 06ः00 बजे तक जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रो में पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन में केवल आवष्यक वस्तुओं के आवागमन की अनुमति रहेगी। चिकित्सा सुविधा, दूध, फल, सब्जी आदि।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा