प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर सीएमओ रईस खान की दुकानदारों को चेतावनी

प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर सीएमओ रईस खान की दुकानदारों को चेतावनी

Spread the love

वर्षा पूर्व नगर में चल रहा सफाई अभियान,

ब्यावरा/राजगढ:– स्वच्छता भारत मिशन 2023 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर प्रभारी सीएमओं रईस खांन ने बाजार में लगी दुकानों को जांचा व दुकानदार से कहा कि कचरा न फैलाए, पॉलीथिन न रखें व डस्टबीन का उपयोग करे, नगर पालिका की टीम द्वारा आम लोगो से स्वच्छता बनाए रखने हेतू आग्रह किया साथ ही मनमानी करने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई आज ए.बी. रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानदार ने कचरा फैलाया था और जिन्होने समझाने के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग किया उन दुकानदारों पर चलानी कार्यवाही की गई। साथ ही जिन दुकानदारों के यहां डस्टबिन रखा हुआ पाया गया ऐसे दुकानदारों की सीएमओं ने तारीफ कर अन्य दुकानदारों से प्रेरणा लेने की बात कही।

वर्षा पूर्व नगर में चल रहा सफाई अभियान,

ब्यावरा/राजगढ:–नगर पालिका द्वारा वर्षा पूर्व विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर के छोटे-बडे नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य निरंतरण जारी है। आज द्वार अंहिसा द्वार के पास स्थित नाला, खटीक की पुलिया के पास नाला एवं इन्दौर नाका स्थित नाले की सफाई जे.सी.बी. मशीन ओर सफाई अमले के माध्यम से कराई गई। सफाई के दौरान निकले कचरे एवं मलवे को भी उठवाया गया साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई भी श्रमिकों के माध्यम से कराई गई।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा