आबकारी विभाग की कार्यवाही कंजरों के 12 ढेरों पर छापा व 220 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की

Spread the love

लॉक डाउन में ड्राई डे के अवसर पर अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान

ब्यावरा (राजगढ़ )कलेक्ट नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजगढ़ केदार सिंह मैकाले के नेतृत्व में
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गए लॉक डाउन में ड्राई डे के अवसर पर अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.04.2021 को ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा ब्यावरा में पंचमुखी मंदिर कंजर डेरे , न्यू हॉस्पिटल रोड कंजर डेरे , गुरुद्वारे के पीछे कंजर डेरे एवं ग्राम सेमली ,टोड़ी व मऊ कंजर अड्डे में संदिग्ध कुल 12 स्थलों पर दबिश दी गई आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 9 आपराधिक प्रकरणों में कुल लगभग 220 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई एवं अवैध रूप से हाथ भट्टी मदिरा बनाने की बड़ी-बड़ी भट्टियाँ भी मौके पर नष्ट की गई। तीन स्थल पर कोई भी मदिरा बरामद न होने से खाली तलाशी बनायी ।
कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व लाहन की कुल अनुमानित कीमत 44,000/- है ।
उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे,ममता गौर, अंकित चौहान आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव,आबकारी आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय तथा उपस्थित 8 नगर सैनिकों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा