“मैं हूं अभिमन्यु” 1 अगस्त से 15 अगस्त 2023, तक चलेगा जागरूकता अभियान

“मैं हूं अभिमन्यु” 1 अगस्त से 15 अगस्त 2023, तक चलेगा जागरूकता अभियान

Spread the love

बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध  घटित अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं जागरूकता के हेतु द्वितीय चरण का अभियान,,

राजगढ/ब्यावरा:– मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले मे जागरूकता अभियान के तहत जिले मे नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन मे जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है
जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर आज जिले मे सभी थाना क्षेत्रों मे छात्र – छात्राओं एवं आम जनमानस को जागरूक करने के लिए में हूं अभिमन्यु जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण 1 से 15 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, महिलाओं अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाना तथा मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से अभियान के बारे मे समझाया, लघु फिल्म दिखाई, प्रश्नावली हल करवाई, शपथ दिलाई, साथ ही आमजनमानस को भी अभियान के बारे मे जागरूक किया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा