नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया बस स्टेण्ड के प्रथम तल पर दुकानो के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया बस स्टेण्ड के प्रथम तल पर दुकानो के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ:– आज नवीन बस स्टेण्ड के प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह द्वारा भूमि पूजन किया गया । नपा सीएमओं रईस खांन द्वारा बताया गया कि शहीद भरथरे बस स्टेण्ड स्थित दुकानों के उपर 52 लाख रूपयें की लागत से दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। उक्त दुकानों का निर्माण कार्य लगभग 6 माह में पूर्ण हो जावेगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त शीघ्र ही दुकाने निलामी की कार्यवाही की जावेगी। जिससे नगर पालिका परिषद ब्यावरा के राजस्व मे वृद्वि होगी एवं दुकानों को क्रय करके लोग अपना रोजगार प्रारम्भ कर सकेगें। उक्त दुकानों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जाटव, पार्षद प्रतिनिधि हरिश राठौर , ओमप्रकाश छैया, अरविन्द शर्मा, रामगोपाल शर्मा, दिनेश यादव आदि जनप्रतिनिधिगण व आमजन मौजूद रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा