ब्यावरा चंद अतिक्रमण हटाकर झूठी वाह वाही लूटने में प्रशासन,,,,

ब्यावरा चंद अतिक्रमण हटाकर झूठी वाह वाही लूटने में प्रशासन,,,,

Spread the love

नपा की लापरवाही से सड़कों पर फैला अतिक्रमण, आम जनता परेशान

ब्यावरा/राजगढ:– प्रदेश में चुनावी दौर चल रहा है अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मुस्तेदी से निर्वाचन कार्य में लगे हुए हैं मगर कुछ जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली से ऐसा लग रहा है मानो उन्हें आसमानी ताकत मिल गई हो।
हाल ही नगर पालिका प्रभारी सीएमओ रईस खान अपनी कुर्सी पर परमानेंट जमे रहने के लिए रोज कुछ नए नए कदम उठा रहे है एक दिन पूर्व दुकानदारों से बकाया राशि वसूली हेतु अभियान चलाया गया व राशि जमा नही करने पर ताला बंदी जैसी कार्यवाही की गई।

जबकि नपा कांप्लेक्स के एक दुकान दार मुकेश पंवार का कहना है कि मेरे द्वारा दुकान की राशि जमा कर दी गई के बाबजूद आज तक नामांतरण नहीं किया गया बड़े आश्चर्य की बता है। आज नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अहिंसा द्वार, ए.बी. रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, नपा सीएमओं रईस खांन ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि वर्तमान में नवरात्रि पर्व चल रहा है मगर दुर्भाग्य की बात है कि जहां का अतिक्रमण हटाना चाहिए वहा आंखो पर पट्टी बंधी हुई है। सीएमओ की नाक के नीचे मुख्य बाजार सुभाष चोक सुठालिया रोड़ क्रमांक 1 स्कूल की दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा दस दस फीट टीन सेड लगाकर कर अतिक्रमण कर रखा है राहगीरों को सड़क पर फैले अतिक्रमण और आवारा पशुओं के डर से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जो शायद प्रशासन और सीएमओ को चश्मे में दिखाई नहीं दे रहा है,

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा