ब्यावरा में कंजरों के पांच ढेरों पर आबकारी विभाग छापा 63 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की

Spread the love


ब्यावरा राजगढ़ :– कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में
राजगढ़ जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गए लॉक डाउन में ड्राई डे के अवसर पर अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 14.04.2021 को ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा ब्यावरा में पंचमुखी मंदिर कंजर डेरे , न्यू हॉस्पिटल रोड कंजर डेरे , गुरुद्वारे के पीछे कंजर डेरे में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी । दबिश में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 5 आपराधिक प्रकरणों में कुल लगभग 63 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई । मौके पर आरोपीगणों के न मिलने से अज्ञात में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया । कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 12,600/- है । जनचर्चा है कि प्रभारी संदीप कुमार लोहानी की दबंग कार्यप्रणाली के कारण विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है आज की उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री गौरीशंकर विजयवर्गीय नगर सैनिक श्री देव सिंह, श्री मेहरबान सिंह का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा