कलेक्टर ने किया सारंगपुर में कंटेंमेंटजोन का निरीक्षण

Spread the love


राजगढ़ सारंगपुर
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा सारंगपुर में वार्ड क्रमांक 4-8 में बने कंटेनमेन्ट जोन का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होने कंटेनमेन्ट जोन में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित करने, कंटेनमेन्ट जोन में रह रहे व्यक्तियों को रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति निर्बाघ बनाये जाने तथा इस हेतु वालिंटियरों की तैनाती करने के निर्देष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर को दिए। इस अवसर पर उन्होने नागरिकों को कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु मास्क लगाने तथा सुरक्षित दूरी का पालन करने की समझाईष दी। उन्होने नागरिको से कहा कि वे कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतेंगे तो वे स्वयं तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव का खतरा भी नहीं बनेगे।
उन्होने कंटेनमेन्ट जोन में व्यवस्थाएं बनाये रखने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर को आवष्यक दिशा निर्देष दिए तथा बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगपुर में कोविड केयर वार्डो का जायजा लिया, व्यवस्थाऐं देखी तथा आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा व एसडीएम श्री त्रिपाठी साथ रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा