कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कहा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की और की जाएगी व्यवस्था

राजगढ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोविड-19 के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इस अवसर पर चिकित्सकों की आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जरूरतमंद रोगी को ऑक्सीजन कमी नही होने दी जाएगी । ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की और व्यवस्था की जाएगी । साथ ही उन्होंने वार्डो की व्यवस्थाएं सुदढ रखने के निर्देष भी दिए ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0एस0यदु सहित चिकित्सकगण साथ रहे ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा