नपा सीएमओ ने सुशासन दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ 

नपा सीएमओ ने सुशासन दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ 

Spread the love

 

ब्यावरा/राजगढ:–भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बायपेयी ने सुशासन के उच्चतम मापदंडो को प्रतिपादित किया था। उनका जन्म दिवस 25 दिवसम्बर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। शासन के आदेशानुसार नगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रईस खान द्वारा कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई व सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने का संकल्प लिया। इसमें शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याणकारी व जवाबदेह बनाने की बात कही। इस अवसर पर रूपेश कुमार नेताम उपयंत्री, शिवपाल सिंह भाटी सहायक ग्रेड-1, सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें। मगर कुछ कर्मचारी शपथ के दौरान अनुशासित नजर आए कोई सावधान की मुद्रा खड़ा तो कोई सिर खुजाता रहा ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा