मैं कोरोना वांलेटिंयर‘‘ गाँव-गाँव लग रहा जनता कर्फ्यू

Spread the love

‘मैं कोरोना वांलेटिंयर‘‘

गाँव-गाँव लग रहा जनता कर्फ्यू

दो गज दूरी मास्क है जरूरी,का दे रहे संदेष

राजगढ कोरोना की इस महामारी में जन अभियान परिषद राजगढ के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री के आव्हान पर में युवा कोरोना वालंटियर बन कर लोगो को जागरूक कर रहे है । गावो में स्वयं निर्णय कर जनता कर्फ्यू लगाने का सिलसिला चल पड़ा है । गाव के सामजिक कार्यकर्ता आगे आ रहै है और जिले के अपने अपने गावो में प्रतिबंध लगा रहे है।
ग्रामीणजना को जागरूक करने दीवार लेखन कर रहे है । न सिर्फ ग्राम के प्रमुख चौराहों पर गाव के युवा निगरानी कर रहे है । बल्कि पहला टास्क मुह पर मास्क को समझा रहे है और घर घर जा कर टीकाकरण की जानकारी देकर टीका भी लगवा रहे है ।
इस आशय की जानकारी में जिला समन्वयक श्री विष्णु नागर ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद पूरे जिले में सक्रीय भागीदारी निभाते हुए लोगो को जागरूक कर रहे है । सभी विकास खण्ड में ब्लाक समन्वयक अपने अपने समूह के माध्यम से सेक्टरों में जागरूकता अभियान, दीवार लेखन और मास्क वितरण करके लोगो को समझा कर गॉवो में वालंटियर के माध्यम से इस महामारी से बचने के प्रयास किये जा रहे है । वे कोरोना से जन जागरूकता अभियान अंतर्गत दो गज दूरी मास्क है जरूरी , कोरोना कफ्यू का पालन करिए और ग्राम में बाहरी व्यक्ति का आना प्रतिबंधित है, जैसे नारे भी लिख कर लोगों को कोरोना वायर के संक्रमण से बचने सतर्क कर रहे है ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा