फाग महोत्सव: प्रसिद्ध गायिका रजनी राजस्थानी देगी भजनों की प्रस्तुति

फाग महोत्सव: प्रसिद्ध गायिका रजनी राजस्थानी देगी भजनों की प्रस्तुति

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ:– सुदामा मित्र मंडल द्वारा नगर के एसी गार्डन में पंचम फाग महोत्सव मनाया जाएगा। फाग महोत्सव के तहत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

श्याम सुदामा मित्र मंडल के विशाल अग्रवाल ने बताया कि इस भजन संध्या में राजस्थान के जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी, ब्यावरा की पूजा प्रजापति और शाजापुर के तेजसिंह राजपूत के द्वारा बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

    सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

फाग महोत्सव के तहत बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जिसमें कलकत्ता के फूलों से बाबा श्याम का श्रृंगार किया जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा