देवउठनी एकादशी एवं बाबा श्री खाटू श्याम जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर जनसैलाब उमड़ा

देवउठनी एकादशी एवं बाबा श्री खाटू श्याम जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर जनसैलाब उमड़ा

Spread the love

धूमधाम से मनाया बाबा श्री श्याम प्रभु का जन्म उत्सव,,,,

ब्यावरा/राजगढ:– ब्यावरा का खाटू धाम दिन प्रतिदिन भक्तों की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है देवउठनी एकादशी एवं बाबा श्री खाटू श्याम जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के मुताबिक, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन समिति ने इस अवसर के लिए विशेष तैयारियां की थीं, जिसमें उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो कलकत्ता के गुलाब के फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया।

सुबह की आरती से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और दोपहर की आरती तक मंदिर प्रांगण पूरी तरह से खचाखच भरा रहा। शहर के अलावा आसपास के गांवों और पूरे जिले से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर कई गांवों से ढोल-धमाकों और डीजे के साथ निशान यात्राएं मंदिर पहुंचीं। भक्त नाचते-गाते हुए निशान यात्रा लेकर बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे और बाबा को निशान समर्पित किया।

शहर की पिंजारा गली स्थित काली माता मंदिर से भी एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बाबा का निशान लेकर शामिल हुए और उसे श्रद्धापूर्वक बाबा श्याम को समर्पित किया। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भक्त बाबा खाटू श्याम जी के दरबार पहुंचे। निशान यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुशवाह परिवार द्वारा बाबा खाटू श्याम जी को छत्र भी अर्पित किया गया।

अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सिटी थाना पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी मंदिर परिसर और आसपास तैनात की गई थी। नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। भीड़ के दबाव के कारण प्रशासन ने हाइवे का रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों को वन-वे मार्ग से निकाला।

देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व रहता है। इस दिन से शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन को बाबा खाटू श्याम जी के मंदिर में विशेष रूप से मनाया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा