जनसुनवाई में अनुपस्थित 7 अधिकारियों पर जुर्माना

जनसुनवाई में अनुपस्थित 7 अधिकारियों पर जुर्माना

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शासन के निर्देशानुसार प्रतिमंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई से अनुपस्थित रहने वाले 07 जिला अधिकारियों पर 3-3 हजार रूपये का फाईन लगाया हैं। फाईन लगने वाले अधिकारियों में ईईपीएचई श्री आर.एल. रैकवार, जिला रोजगार अधिकारी श्री एन.वी. संतोष कुमार, लीड बैंक मैंनेजर श्री सुखबीर सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.एन. गर्ग, जिला परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेन्‍द्र वैश्‍य, जिला खाद्य अधिकारी श्री अजित सिंह, ईई आरईएस श्री बंसत सुर्यवंशी के नाम शामिल हैं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा