ब्यावरा/kka:– नगर में नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है पूरा शहर माता की भक्ति की आराधना में डूबा हुआ है जगह-जगह चौराहे पर माता की विशालकाय प्रतिमा की आकर्षण का केंद्र बनी हुई है

शहर के बीचों बीच ऐसी होटल में चल रहा गरबा कार्यक्रम में आरंभ गरबा महोत्सव में छोटी-छोटी नन्ही बालिकाएं डांडिया हाथों में लेकर माता के भजनो

पर नृत्य करते हुए झंकार भक्ति की शक्ति में लीन हो रही है। जनता के उत्साह और गरबे के कार्यक्रम को देखने लिए लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है ऐसी होटल में चल रहा आराम गरबा महोत्सव
के संचालक आयोजक श्री गोलू अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हम चाहते हे कि हमारे शहर में भी बड़े शहरों की तर्ज गरबे का आयोजन हो जिसको लेकर हमने प्रयास किये है
आरंभ गरबा महोत्सव 2.0 का भव्य आयोजन
12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ओल्ड ए.बी. रोड, ऐसी होटल में प्रतिदिन फ्री स्टाइल गरबा चल रहा है जिसमें विशेष प्रस्तुतियाँ महेश्वरी महिला मंडल द्वारा दी गई आज 14 अक्टूबर को – वैश्य महासम्मेलन नगर ब्यावरा इकाई द्वारा कपल एवं सिंगल महिलाओं की विशेष प्रस्तुति इसी तरह 16 अक्टूबर को – स्पेशल गरबा फॉर वर्किंग कपल्स द्वारा दी जाएगी।
कार्यक्रम स्थल को (सेफ जोन) सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षित किया गया है आमजन की सुरक्षा हेतु आरंभ गरबे की टीम के सदस्य मैदान में व्यवस्था सम्हालने में लगे हुए हैं आगे बताया कि आमंत्रित अतिथियो ओर वीआईपी को बैठने की अलग व्यवस्था रखी गई है साथ ही आमजन के लिए पास व्यवस्था रखी गई ताकि आराम से बैठकर गरबे के कार्यक्रम को देख सके।

