राजगढ़/मप्र:– जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा दीपावली पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन संस्कृति होटल में किया गया उक्त कार्यक्रम कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता ओर जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज द्वारा कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ का सम्मान गुलदस्ता भेंट कर किया गया।
कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार के लिए खबर लाना बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है एआई के चलते खबर सही हे या गलत का उसको जांचना हमारे लिए चुनौती है हमारा प्रयास रहता है जो भी खबर है उसका निराकरण किया जाए सभी पत्रकार साथियों को दीपावली मिलन की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले संबोधन में कहा कि मैने भी पत्रकारिता से अपने जीवन की शुरुआत की आगे कहा कि खबर कोई भी हो हमारा प्रयास रहता हे उसका निराकरण करना। उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली मिलन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज अपने संबोधन में कहा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे सभी को दीपावली मिलन की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।
देखा जाए तो पत्रकारों और प्रशासन के बीच जनसंपर्क विभाग एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसमें जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है वर्तमान में जिले में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज अपने पदस्थ कार्यकाल से पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रही है मामला पत्रकारों को आर्थिक सहायता का हो या अन्य सहयोग का सभी अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जिसमें मनोहर गनाबे,अनुज पाल, रोहित,नरवर सहित सभी तत्पर रहते है ।

