सिविल अस्पताल में दिए सेनेटाइजर, मास्क जिलाध्यक्ष के साथ भाजपाईयों ने अस्पताल पहुुंचकर दी सामग्री

Spread the love


ब्यावरा. स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचकर भाजपाईयों ने यहां सेनेटाइजर, मास्क प्रदान किए.
जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव के साथ भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर सामग्री अस्पताल प्रबंधन को दी. गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सांसद रोडमल नागर सहित भाजपा नेताओं ने सिविल अस्पताल ब्यावरा एवं सुठालिया अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण कर वहां का हालचाल जाना था. जिसें सिविल अस्पताल में सेनेटाइजर, मास्क की कमी सामने आयी थी. सांसद द्वारा जल्द जरुरी सामान को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. मंगलवार को जिलाध्यक्ष श्री यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों की स्थिति एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली.
इस मौके पर अरविंद शर्मा, चंदन अग्रवाल, मयूर, डा. शरद साहू, डा. राकेश गुप्ता, प्राकृत गुप्ता आदि मौजूद रहे.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा