आजीविका सुपर बाजार का शुभारंभ सांसद ने आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक कदम बताया

Spread the love

कुरावर (राजगढ़) :–राजगढ़ ज़िले के आजीविका समूह के उत्पाद विदेशों तक में बिके, यही हमारा सपना होना चाहिए। उक्त आशय के विचार आज सांसद श्री रोडमल नागर ने कुरावर में आजीविका सुपर बाजार के शुभारंभ अवसर पर करें।

आजीविका मिशन अंतर्गत महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को विक्रय करने के लिए कुरावर के मेन बाजार में आज का सुपर बाजार का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री राजवर्धन सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री दिलवर यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं आजीविका मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।
दुकान का शुभारंभ विधायक श्री राजवर्धन सिंह ने उत्पाद क्रय कर पहली रसीद कटवाकर किया।
विपणन संघ के बाजार में संचालित इस सुपर बाजार के माध्यम से गांव स्तर पर महिलाओं द्वारा उत्पादित की जा रही सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। इसमें दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्री के साथ जैविक उत्पाद भी शामिल किए गए हैं। अपने संबोधन में सांसद महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना आत्मनिर्भर भारत का है ,आजीविका मिशन का यह प्रयास इसी सपने को साकार करेगा । इस दौरान महिलाओं ने अपनी उपलब्धि के बारे में अतिथियों को अवगत कराया। इस दौरान एक चलित आजीविका वाहन को भी रवाना किया गया, जो ग्राम स्तर पर महिला उत्पादों के विक्रय में मदद करेगा।
कार्यक्रम का संचालन विनोद चौरसिया ने किया।कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित मिशन के जिला इकाई सदस्य उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा