खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितता करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:–खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम संबंधी विविध कार्यों को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एमआईएस पोर्टल-पोशन (पीओएसएचएएन) शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विनियम 2011 के नियमों का खाद्य कारोबारी द्वारा पालन नहीं करने व खाद्य पदार्थों में मिलावट या अनियमितता संबंधी शिकायत आम लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आम नागरिक उचकिंउपे.पद पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस अधिनियम की धारा 31 के तहत सभी खाद्य कारोबारियों को पंजीयन कराना व खाद्य लायसेंस लेना अनिवार्य है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा