
ब्यावरा/राजगढ़:– स्थानीय विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन जागरण पदयात्रा छठवे दिवस भी जारी रही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुठालिया के ग्राम कोटरा से जन जागरण पदयात्रा विधायक रामचंद्र दांगी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई जो पहाड़गढ़ शंभूपुरा शेखपुरा बैराड़ गुर्जर खेड़ी मैं पहुंची जन जागरण पद यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा कई समस्याएं बताई गई जिसमें विद्युत बिल अधिक आना सड़कों का खराब होना आवास समय पर नहीं मिलना आवास की राशि उपलब्ध नहीं होना एवं बढ़ती बेरोजगारी से लोग जूझ रहे हैं साथ ही कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनों ने आम सभाओं के माध्यम से भी ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण बढ़ती महंगाई के बारे में बताया जिसमें गैस टंकी पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थ एवं किसानों द्वारा उपयोग किए जा रहे कृषि यंत्र व खाद बीज हर वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर सरकार महंगाई को बढ़ावा देती जा रही है व गरीब और गरीब होता जा रहा है प्रदेश के हाल बहुत खराब हो रहे हैं बेरोजगारी बढ़ रही है आप हम सबको मिलकर इसका विरोध करना होगा तभी जाकर हम इस लड़ाई में जीत सकते हैं जैसे सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेना पड़े वैसे ही महंगाई को लेकर सरकार का विरोध करना होगा और ऐसी सरकार को बदलना होगा जन जागरण पद यात्रा में शामिल यात्रा प्रभारी प्रदीप सादनी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, जिला पंचायत सदस्य चंदर सिंह सोंधिया, सुठालिया ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लोधी एवं सर्जन सिंह सोंधिया, विश्वनाथ दांगी, मोती लाल लोधा उमेश मिश्रा अखिलेश पालीवाल, राम सिंह सोंधिया योगेश लोधी सरदार सिंह सोंधिया , अर्पित शर्मा, जय जगताप, मनोज बना राधेश्याम लोधी, लक्की दांगी अमन अरोरा कपिल शिवहरे भगवान सिंह भूकनी, बने सिंह केवट राहुल चौहान एवं समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए
