सारंगपुर/राजगढ़ :– राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। आवश्यकता मानव संसाधन एवं अन्य संसाधनों की पूर्ति आगामी समय में की जायेगी। उन्होने यह बात सारंगपुर में शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में 2 करोड 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित नव निर्मित प्रयोगशाला भवन के लोकार्पण के अवसर पर कहीं।
उन्होने कहा कि किसी देश के विकास में स्व भाषा का बहुत महत्व होता है एवं भाषा से जीवन में आगे बढ़ने के बहुत अवसर मिलते है। इसे दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र से तकनीकि शिक्षा एवं भाषा में दिये जाने का निर्णय लिया है, के अनुसार नवीन शैक्षणिक सत्र से तकनीकि छात्र/छात्राओं स्वभाषा दी जायेगी।
इस अवसर पर उन्होने नगरीय निकाय सारंगपुर द्वारा निर्मित सड़क निर्माण एवं सीसी मार्ग निर्माण, शमषान घाट में टीनशेड निर्माण के 1 करोड से अधिक के कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, सारंगपुर विधायक श्री कुवंर कोठार श्री दीलवर यादव, पूर्व विधायक श्री हजारीलाल दांगी, श्री गोतम टेटवाल, कलेक्ट श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

