ब्यावरा शहर पुलिस थाना को मिली सफलता नकली नोट चलाने वाला भय्यु खां चढ़ा पुलिस के हत्थे

ब्यावरा शहर पुलिस थाना को मिली सफलता नकली नोट चलाने वाला भय्यु खां चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़:– जिले मे अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी श्रीमती नेहा गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम को थाने पर प्राप्त सूचना की तस्दीक करने मय फोर्स नाम भय्यु खां उम्र 40 साल निवासी अर्जुन नगर कालोनी, बडोद रोड आगर, जिला आगर का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर बताया कि हमे सूचना मिली है कि आपके पास नकली नोट है। संदेही भय्यु की तलाशी ली गई जिसकी पेंट की बांयी जेब से 500,500 रुपए के 26 नोट मिले उक्त नोटो को देखने पर जो पृथम दृष्टया नकली लग रहे है। उक्त नोटो की वास्तविकता के संबध मे भय्यु से पूछने पर भय्यु द्वारा कुछ न बताये जाने पर उक्त नोटो की कूटरचना एंव उक्त नोटो को अपने कब्जे मे रखने पर आरोपी का कृत्य धारा 489-ए, 489-सी के तहत दण्डनीय पाया जाने से 500-500 के 26 नोट कुल ₹13,000 के नोटो को विधीवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एंव आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जिला जेल राजगढ भेजा गया।
उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही को किये जाने मे थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, उनि. जगदीश गोयल, सउनि.गुलाबचंद धाकड, आर.444 श्याम रघुवंशी, आर.209 बलवीर, आर.50 रवि मोर्य का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा