
ब्यावरा/राजगढ:–प्रदेश को हरा-भरा करने के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हरा भरा मध्यप्रदेश के अंतर्गत अभियान चला रहे है प्रकृति को ज़िंदा रखने के लिए पेड़ लगा रहे है स्लोगन के माध्यम से संदेश दे रहे है कि पेड़ है तो जीवन है स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 75 लाख पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है मगर राजगढ जिले के ब्यावरा शहर में कानून के रख वालो ने ही सारे नियम निर्देश एवं संकल्प और अभियान की धज्जियां उड़ा दी बीते सप्ताह ब्यावरा थाना परिसर में लगे हरे भरे फलदार वट वृक्ष को काट दिया गया। बताया गया की सरकारी क्वार्टर के समीप बड़े फलदार पेड़ लगे थे जिनका दोष यह था कि वो हवा के माध्यम से पत्तो और डालियों को देश भक्तो के मकानों में गिरात थे इससे गुस्साए देश भक्ति के जन सेवको ने पेड़ो को जड़ मूल ही नष्ट कर दिया,,,,बड़े आश्चर्य की बात है कानून रूप से ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। मगर यह कानून अपराध धाराएं सिर्फ आम जनता के ऊपर ही लागू होती हैं शायद देशभक्त जन सेवको पर नहीं ,,? ऐसा प्रतीत होता है।

