पीपल चौराहा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना कार्य का भूमिपूजन 

पीपल चौराहा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना कार्य का भूमिपूजन 

ब्यावरा/राजगढ:–नगर के प्रमुख पीपल चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापना कार्य का भूमिपूजन माननीय श्री नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री महोदय स्वतंत्र प्रभार मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य , माननीय श्री बद्रीलाल यादव पूर्व राज्यमंत्री म.प्र. शासन के विशेष आतिथ्य एवं माननीय श्रीमती लीलादेवी-स्व. श्री फूलसिंह कुशवाह अध्यक्ष महोदया नगर पालिका परिषद ब्यावरा व श्री पवन कुशवाह जी की अध्यक्षता एवं सभी पार्षदगण व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन द्वारा बताया गया कि पीपल चौराहा पर शीघ्र ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया जावेगा। इस कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री महोदय (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन, श्रीमति लीलादेवी-स्व. फुलसिंह कुशवाह नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुशवाह न.पा.अध्यक्ष प्रतिनिधि, बद्रीलाल यादव पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव भाजपा, जिला महामंत्री अमित शर्मा,राजू यादव मण्डल अध्यक्ष भाजपा सहित पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रईस खान सहित निकाय के कर्मचारीगण मौजूद रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा