श्रम विभाग राजगढ़ को सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में पहली बार ए – ग्रेड

श्रम विभाग राजगढ़ को सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में पहली बार ए – ग्रेड

राजगढ़/ब्यावरा:–श्रम विभाग राजगढ़ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सी.एम. हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में पहली बार ए ग्रेड प्राप्त किया है। विभाग को यह ग्रेड 83.54 प्रतिशत अंकों के साथ मिला है, जो शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण का परिणाम है। इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय श्रम पदाधिकारी सौरव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व और विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों को जाता है। टीम में श्री मनोज चौहान श्रम निरीक्षक, आशीष कुंभकार एवं मोहन भिलाला ने सक्रिय भूमिका निभाई और जनसमस्याओं के निराकरण में सतत मेहनत की।

श्रम पदाधिकारी श्री गुप्ता ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। विभाग का लक्ष्य रहा है कि प्रत्येक शिकायत का समय – सीमा में, संतोषजनक और पारदर्शी समाधान किया जाए। आने वाले समय में भी विभाग इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। इस उपलब्धि से न केवल श्रम विभाग राजगढ़ की कार्यप्रणाली की सराहना हुई है, बल्कि आम नागरिकों का विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा