ब्यावरा/राजगढ़:– शहर के विकास एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में
ब्यावरा के वार्ड क्रमांक 6 में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर श्री पंवार ने कहा कि ब्यावरा शहर के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ शहर के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे।

