नरसिंहगढ़ मे बीएमओ की प्रताड़ना से डॉक्टर का इस्तीफा तो ब्यावरा मे अनदेखी का शिकार हो रही स्वास्थ सेवाये

Spread the love

ब्यावरा राजगढ़। एक तरफ जहां प्रदेश कोरोना महामारी से लड़ रहा है और स्वास्थ्य महकमा लगातार आमजनता के लिए जान जोखिम में डालकर दिन रात सेवा कर रहा है। वही ब्यावरा के सिविल अस्पताल मे जनता की सेवा करने वाले कोरोना योधा ही कूलर के आभाव मे परेशान हो रहे है जिसके कारण मरीजो की स्वास्थ सेवाये बाधित हो रही है कोविड की जाँच रुम मे लगे कूलर बंद पड़े है शरीर पर मोटी कीट ऊपर से गर्मी हैरान कर रही है कोविड की जाँच करवाने आने वाली मरीज की हालात समझ सकते है क्या होती होगी कोविड जांच रुम के बाहर एक मात्र पंखा लगा है वह भी कोरोना मरीज की तरह अस्पताल के बिगड़े हालात की दास्तान बयान कर रहा है इसी तरह एक और मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है, जहां सिविल मेहताब अस्पताल नरसिंहगढ़ में पदस्थ डॉक्टर विशाल सिसोदिया ने बीएमओ डॉ. गौरव त्रिपाठी पर प्रताड़ना का आरोप लगते हुए इस्तीफा दिया है। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने बीएमओ की प्रताड़ना से परेशान होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस यदु को त्याग पत्र स्वीकारने के लिए आवेदन दिया है। पत्र में उन्होंने नरसिंहगढ़ के बीएमओ डॉ. गौरव त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा