ब्यावरा मे आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही कंजरो के 9 ठिकानो पर छापा

Spread the love


21 लाख रुपयो की लागत की हजारो लीटर मदिरा हाथ भटटी सहित गुड लहान को किया नष्ट

ब्यावरा राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी श्री केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गए लॉक डाउन में ड्राई डे के अवसर पर अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी मदन सिंह पवार के नेतृत्व में आज दिनांक 14.05.2021 को ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में भोर में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा सुठालिया स्थित कंजर के अड्डे , ब्यावरा में पंचमुखी मंदिर कंजर डेरे , न्यू हॉस्पिटल रोड कंजर डेरे , गुरुद्वारे के पीछे कंजर डेरे में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी । दबिश में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 9 आपराधिक प्रकरणों में कुल लगभग 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं जमीन में बनी हुई सीमेंट की बड़ी-बड़ी टंकियों में तथा ड्रम एवं टंकियों में हाथ भट्टी मदिरा बनाने के लिए तैयार गुड़ लाहन लगभग 27,800 लीटर जप्त हुआ जिसका मौके पर ही सेंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया । अवैध रूप से मदिरा निर्माण हेतु तैयार बड़ी-बड़ी भट्टियाँ भी मौके पर नष्ट की गई।
कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व लाहन व सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 21,27,000/- है ।
उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे,ममता गौर, अंकित चौहान आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव,आबकारी आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय तथा उपस्थित 9 नगर सैनिकों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा