चेक बाउंस लेनदेन के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार* *ब्यावरा सिटी पुलिस ने

Spread the love

मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में चेक बाउंस के 2 अलग-अलग लेनदेन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी हुआ था लेकिन इसके बाद भी वह पकड़ से दूर था लगातार इसके ठिकानों पर पुलिस खोजबीन कर रही थी लेकिन यह मिलता नहीं था चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी रघुनंदन पिता बनवारी नागर ग्राम पिपलहेला तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया आरोपी के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 1645/16 एवं 1355/16 व 138 धारा के तहत चेक बाउंस के मामले में नोटिस जारी हुआ हुए थे तभी से यह आरोपी भागता फिर रहा था ऐसे में ब्यावरा सिटी थाने के प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह मीणा ने आरोपी को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपी रघुनंदन नागर को राजगढ़ की जेल में भेजा गया

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा