मृतक संजय सिंह जाट को आत्महत्या के लिये उकसाने वाले दो आरोपियान को किया गिरफ्तार

Spread the love

*न्याय दिलाने पुलिस टीम की कवायत तेज़*

ब्यावरा (राजगढ़)मप्र :– थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय सिंह जाट द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अपने प्रयासों को तेज करते हुए दो आरोपी गणों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में थाना ब्यावर शहर की पुलिस टीम ने मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर तट पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है।
अति. पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओ(पी) ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा संजय सिंह जाट को आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया जाकर थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। घटना दिनांक 14.08.2021 को सूचक आकाश जाट निवासी भंवरगंज ब्यावरा द्वारा अपने चाचा संजय सिंह जाट पिता होशियारसिंह जाट निवासी भंवरगंज ब्यावरा द्वारा शहीद कालोनी द्वारा शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर मर्ग क्रं. 38/2021 धारा 174 जाफौ. के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान आरोपियान रजत कसेरा, गिर्राज कसेरा, भागीरथ जाटव एवं इस्तियाक नवी के विरुद्ध धारा 306 भादवि के तहत आत्महत्या के लिये उकसाने के तथ्य आने पर अपराध क्रं. 493/2021 धारा 306 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण के आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किये जा रहे थे वहीं आरोपीगण अपनी उपस्थिति छिपाये हुए थे ।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अपराध के आरोपी गिर्राज कसेरा व रजत कसेरा शिवपुरी तरफ गये हुए हैं, सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर जिला शिवपुरी रवाना की गई । टीम द्वारा शिवपुरी पहुंचकर अथक प्रयास कर दोनों आरोपियान गिर्राज कसेरा, उम्र 58 साल एवं रजत कसेरा, उम्र 29 साल सर्व निवासी सहस्त्राब्दी नगर मकान नम्बर 34 वार्ड क्रं. 5 ब्यावरा को पकडा व थाना ब्यावरा लेकर आये जहां पूछताछ की गई आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि. रजनेश सिरोठिया, उनि. एल. एस. भाटी, आर. 890 चन्द्रेश, आर. 50 रवि मौर्य, सायबर सेल से प्रआर 408 प्रदीप शर्मा एवं आरक्षक 252 शशांक सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा