शासकीय सेवकों के ईएसएस प्रोफाइल अन्य जानकारियों के अपडेशन हेतु आहरण संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण

Spread the love

राजगढ़ /ब्यावरा:–आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र. भोपाल के निर्देषानुसार जिले के समस्त शासकीय सेवकों के ई.एस.एस. प्रोफाईल एवं अन्य जानकारियों का अपडेषन संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा कराये जाने के निर्देष दिये गये है।
इस संबंध मे आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर के अंतर्गत ई.एस.एस. मॉडयूल में समस्त शासकीय सेवकों के ईएसएस प्रोफाइल अन्य जानकारियों यथा परिवार के सदस्यों की जानकारी, नॉमिनी कर्मचारी का पता, बैंक खाता, मोबाईल नम्बर, ईमेल पता आदि के अपडेषन के संबंध में आने वाली विभिन्न तकनीकि समस्याओं के निराकरण हेतु 03 सितम्बर, 2021 को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों सहित क्रियेटर व वेरिफायर का प्रषिक्षण आयोजित किया गया है। प्रषिक्षण सत्र में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को क्रियेटर एवं वेरिफायर के साथ उक्त प्रषिक्षण में नियत तिथि एवं समय पर अनिवार्यतः उपस्थित होने हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एल. गोलिया द्वारा किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा