


विद्यार्थियों को प्रेरित करने कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित
पहुंचे कन्या शाला राजगढ़
राजगढ़ 09 नवम्बर, 2021
जिले की चयनित 180 शालाओं में नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे 12 नवम्बर, 2021 को किया जाएगा। जिसमें कक्षा 3 व 5 के छात्रों का हिन्दी, गणित, पर्यावरण कक्षा 8 वीं हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं 10 वीं के छात्र-छात्राओं का हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषय पर छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान और समझ की परख की जाएगी। यह सर्वे भारत सरकार अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा सम्पादित किया जाएगा है। नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे निष्पक्ष हो, के लिये जिला नोडल अधिकारी (डी.एन.ओ.) जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसोरिया, जिला स्तरीय कोर्डिनेटर (डी.एल.सी.) श्री अमित शाह प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द स्कूल राजगढ़, सहायक नोडल अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक श्री बी.एस. इन्दोलिया प्रभारी अधिकारी श्री विक्रम सिंह राठौर प्राचार्य डाईट राजगढ़ को नियुक्त किया गया है। एन.ए.एस. की तैयारी के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त विभागीय प्राचार्यो जनशिक्षकों आदि के द्वारा भी प्रत्येक शाला में पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने उन्होंने कन्या शाला राजगढ़ में छात्राओं के बीच पहुंचकर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एन.ए.एस. की तैयारियों की जानकारी छात्राओं से ली तथा उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि समूह में पढ़ने से एक-दूसरे की शंकाओ का समाधान होता है और ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे छात्रों की आवष्यकतानुरूप अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं।
इस आशय की जानकारी में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसोरिया ने बताया कि नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे प्रत्येक 03 तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस सर्वे में जिले से 105 शासकीय और 73 अशासकीय, 01 केन्द्रीय विद्यालय ओर 01 जवाहर नवोदय विद्यालय को सम्मिलित किया गया है। जिसमें कक्षा 03 की 42, कक्षा 05 की 44, कक्षा 08 की 63 एवं कक्षा 10 की 64 कक्षाओं का सैपलिंग टेस्ट किया जाएगा।
शालाओं में छात्रों की तैयारी के लिए अभ्यास प्रष्न बैंक, साप्ताहिक टेस्ट पेपर और मॉक टेस्ट पेपर शालाओं को भेजे गये है। इनमें लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न के आधार पर तैयारी कराई जा रही है। शालायें बेहतर प्रदर्षन करें इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जन शिक्षा केन्द्र पर क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किये गये है। जो कि शालाओं में तैयारी में मदद कर रहे है।
शालाओं में टेस्ट सम्पादित कराने के लिये 246 फील्ड इन्वेस्टिगेटर और सी.बी.एस.ई. शालाओं से 180 आब्जर्वर नियुक्त किये गये है। यह शाला में प्रातः 07ः30 बजे उपस्थित होकर चयनित शालाओं में टेस्ट सम्पादित कराएंगे। फील्ड इन्वेस्टिगेटर का प्रशिक्षण 08 एवं 09 नवम्बर, 2021 एवं आब्जर्वर का प्रशिक्षण 09 नवम्बर, 2021 को सम्पादित किया जा रहा है।
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर चयनित शालाओं के संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित कर सभी को एन.ए.एस. की तैयारी के संबंध में निर्देश दिये गये है। बाहर नवम्बर, 2021 को शाला प्रातः 07ः00 बजे खोली जाए और समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे, टेस्ट के लिए चयनित कक्षा के सभी छात्र प्रातः 09ः30 बजे शाला में उपस्थित हो। टेस्ट अवधि 10ः20 बजे से 12ः30 बजे तक ओ.एम.आर. शीट पर पूर्ण कराएं जाने के निर्देश दिए गए है। शाला प्राचार्य से स्कूल प्रश्न(एस.क्यू.) पर शिक्षको के शिक्षक प्रश्न (टी.क्यू.) ओ.एम.आर. पर प्राप्त किये जाएगे। इसके पष्चात समस्त सामग्री सील पैक कर आब्जर्वर डी.एल.सी. शाला को जमा करेगें।
उन्होंने नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे के रिजल्ट के आधार पर जिला स्तर राज्य स्तर की शैक्षणिक रैकिंग निकाली जाएगी और प्राप्त आंकडों की समीक्षा कर आगामी वर्षो के लिये शिक्षा योजना तैयार की जाएगी। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और शालाओं को बेहतर शिक्षण देने हेतु तैयार करने की योजना तैयार की जाएगी।।
