आबकारी विभाग:उपनिरीक्षक संदीप लोहानी द्वारा मलावर के जंगलो मे दबिश, मदिरा निर्माण की भट्टिया की नष्ट

आबकारी विभाग:उपनिरीक्षक संदीप लोहानी द्वारा मलावर के जंगलो मे दबिश, मदिरा निर्माण की भट्टिया की नष्ट

Spread the love

 

ब्यावरा/राजगढ़:–त्रिस्तरीय पंचायत एवं स्थानीय निर्वाचन की आचार संहिता के दौरान आबकारी अधिकारी केदार सिंह मैकाले के आदेशानुसार अवैध रूप से मदिरा निर्माण, धारण , विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी के द्वारा शाम की गश्त के दौरान ग्राम मलाबर के जंगलो मे दबिश देकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 3 प्रकरणों में मदिरा निर्माण की बड़ी-बड़ी भट्टिया मौके पर नष्ट की गई। मदिरा निर्माण हेतु तैयार महुआ लाहन मात्रा लगभग 670 किलोग्राम मौके पर से ही जप्त होने से सैंपल लेकर शेष को नष्ट किया उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय , इमरान खान ने उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग दिया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा