सुअरों के आतंक से शहर को मिलेगी मुक्ति

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़;– स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-23 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में सुअर मुक्त शहर करने एवं शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाय रखने के उद्वेश्य से आवारा सुआरों को शहर से बाहर किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा लिए निर्णय अनुसार मुहिम रात्रि 11 बजे से 3ः30 बजे तक निरन्तर चलाई गई। उक्त मुहिम श्रीमति सुषमा धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में चलाई गई। मुहिम का सफल क्रियान्वयन नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा किया गया एवं ब्यावरा नगर को सुअर मुक्त रखने के उद्वेश्य से मौके पर सुअर पालको को चेतावनी भी दी गई की यदि आपके द्वारा पाले गये सुअर यहा-वहा घूमते हुये पाये गये या गंदगी करते हुये पाये गये तो ऐसी दशा में सुअर मुक्त अभियान अंतर्गत सुअरों को पकड़कर बाहर किये जाने की कार्यवाही निरन्त जारी रहेगी। उक्त देर रात्रि तक चली इस मुहिम में लगभग 1 ट्रक भरकर सुअरों को पकड़कर अन्यनयंत्र स्थान पर शहर से बाहर भेजा गया। शहर से सुअर मुक्त अभियान मुहिम में श्रीमति सुषमा धाकड़ सीएमओं, श्री कृष्णकान्त शर्मा, राउनि, अखिलेश भरथरे स्वच्छता निरीक्षक, सुरेन्द्र वर्मा, रूपकिशोर शर्मा, बन्टी चौहान, एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी दीपांकर गौतम, विष्णु मीना, राजेश हेडसाहब, उमेश शर्मा, विजय सोनी, चन्द्रेश, राजेन्द्र कोली, हरगोविन्द मौजूद रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा