सेवानिवृत श्री यादव का नगर आगमन पर समाजजनों द्वारा किया भव्य स्वागत 

सेवानिवृत श्री यादव का नगर आगमन पर समाजजनों द्वारा किया भव्य स्वागत 

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ:– स्थानीय समीपस्थ गांव बरखेड़ा निवासी रामगोपाल यादव सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग एवं अध्यक्ष यादव धर्मशाला, उज्जैन कि सेवानिवृत उपरांत प्रथम बार ब्यावरा आगमन पर हाईवे ट्रीट होटल भोपाल बायपास पर यादव समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रिलायंस पेट्रोल पंप पर गोपाल बादशाह और राधे मेडिकल पर स्वागत किया गया। ग्रह ग्राम बरखेड़ा पहुंचकर घोड़ी पर सवार होकर, काफिले के साथ ढोल धमाके के साथ समस्त ग्रामवासियों द्वारा स्वागत, जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बरखेड़ा खेड़ापति हनुमान मंदिर पर माता टेक घर पहुंच कर माता-पिता का आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा समाज की कुरीतियों एवं सामाजिक सुधार में सहयोग करने की अपील की गई एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा