नपा ने वितरित किये संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि के मदद पत्र

नपा ने वितरित किये संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि के मदद पत्र

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ:–मध्य प्रदेश के श्रमिक परिवारों के खाते नगर पालिक द्वारा अनुग्रह सहायता राशि आरटीजीएस के माध्यम से आज ट्रांसफर की गई।नगर पालिका द्वारा सभी हितग्राहियों को योजना का लाभ देते हुए जिन परिवारों के मुखिया की एक्सीडेंट या दुर्घटना में मृत्यु हो गई है उनके परिवारों वालो नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह,मंडल अध्यक्ष राजू यादव, नपा सीएमओ इकरार अहमद ने संबल योजना के हितग्राहियों परिवारों के सदस्यों को अनुग्रह सहायता राशि के मदद के पत्र वितरित किए और आरटीजीएस के द्वारा 10 लाख रुपए ट्रांसफर क‍िए गए।नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों के लिए संबल योजना एक महत्वपूर्ण स्कीम है। इस योजना के तहत किसी भी तरह की दुर्घटना या अनहोनी होने पर परिजनों या श्रमिकों को आर्थिक मदद दी जाती हैं दुर्घटना में मृत्यु पर मिलते हैं 4 लाख संबल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक मदद के अनुसार दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये और सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये परिजनों को दिए जाते हैं। आग ब्यावरा नगर पालिका द्वारा 4 परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई इस दौरान नगरपालिका के पार्षद गोपाल जाटव,दिलीप भार्गव गगन चौहान सहित नपा हितग्राहियों मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा