अगला सप्ताह कोविड वैक्सिनेशन के द्वितीय डोज के हितग्राहियों को रहेगा समर्पित

Spread the love

शतप्रतिशत उपलब्धि के लिए योजना बनाने एवं मूर्तरूप देने
संबंधितों को दिए निर्देश

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड़-19 वैक्सिनेशन के द्वितीय डोज के बकाया हितग्राहियों के शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए सूची अनुसार सबको कॉल करें एवं सूचित कराएं। इसे जनअभियान का स्वरूप दें। जिले में आगामी सप्ताह कोविड वैक्सिनेशन के द्वितीय डोज को समर्पित रहेगा। इस उद्देष्य से योजना बनाएं। गठित दलों तथा समितियों को सक्रिय करें। संकट प्रबंधन समूह की विकासखण्डवार बैठकें आयोजित करें। उन्होंने उद्देष्यों की पूर्ति के लिए पूरी क्षमता से कार्ययोजना को परिणाम मूलक बनाने एवं शतप्रतिषत उपलब्धि सुनिष्चित करने सर्व संबंधितों को निर्देशित किया है। उन्होंने यह निर्देश कोविड वैक्सिनेशन की आयोजित दैनिक समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सिनेशन हेतु द्वितीय डोज के हितग्राहियों के टीकाकरण के लिए जहां पहली डोज के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए थे, उन्ही टीकाकरण स्थलों पर ही अगले सप्ताह वैक्सीन की द्वितीय डोज के लिए टीकाकरण हेतु केन्द्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने शनिवार 14 अगस्त, 2021 के विकासखण्डवार कोविड वैक्सिनेशन के लक्ष्य निर्धारित किया तथा आवंटन अनुसार शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिष्चित करने सर्वसंबंधितों को निर्देशित किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा