भारत के भविष्य का निर्माण करेगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति: शिरोमणि दुबे

*सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान एवं व्याख्यानमाला का आयोजन*

ब्यावरा/राजगढ़:–आजादी के बाद देश ने सपना देखा था कि आने वाले समय के हम मैकालेवाद से बाहर निकलेंगे और भारत की अपनी शिक्षा पध्दति से विद्यार्थी शिक्षा गृहण करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हमारी सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और हम विदेशी पद्दति से शिक्षा लेते रहे। लेकिन वर्ष 2020 में देश मे यह ऐतिहासिक घटना हुई और देश की सरकार ने नई शिक्षा नीति शुरू करने और मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव था। यह शिक्षा पद्दति भारत के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। यह बात स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिक्षक सम्मान एवं व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए विद्या भारती के प्रादेशिक सचिव श्री शिरोमणि दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में सीखकर नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश के विद्यार्थी विश्व मे भारतीय संस्कृति का परचम लहरायेंगे। श्री दुबे ने देश भर में 1952 से लेकर अब तक कार्य कर रहे विश्व के सबसे बड़े शैक्षिक संस्थान विद्या भारती के कार्यों, यहां दिए जाने वाले संस्कार, शिक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती के विभाग समन्वयक राजेश तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप शर्मा का समिति द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश विद्या भारती के प्रादेशिक सह सचिव पं. चंद्रकांत त्रिपाठी ने डाला। कार्यक्रम को केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर सोनी ने भी संबोधित किया। उन्होंने शिकागो में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिये गए उद्धबोधन के 128 वर्ष एवं स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक उद्धबोधन के बारे में विस्तार से बताया।

शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में कई सेवानिवृत्त शिक्षक, पेंशनर संघ के सेवानिवृत्त शिक्षक, निजी विद्यालय के संचालक सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह व्यवस्थापक मुकेश सेन ने किया जबकि आभार समिति के व्यवस्थापक अशोक दांगी ने माना। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रदेश सचिव डॉ. ओपी सोनी, समिति के कोषाध्यक्ष दीपक नाटानी, श्रीमती रिंकू सुनेरी, किरण त्रिपाठी, आशा शर्मा, ग्राम भारती के जिला प्रमुख मुरली शर्मा, रुचि बडोने, कार्यक्रम के सह संयोजक अजय ठाकुर, बीआरसी नागेंद्र गुर्जर, प्राचार्य महेश यादव, हितेंद्र नागर, प्राचार्य अरविंद दुबे, देवेंद्र सिंह हाड़ा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा