अभियान डेंगू पर प्रहार कीचड़ गंदगी गड्डों में पानी साफ-सफाई नही होने पर लोकेशन सहित फोटो करें वाट्सअप

Spread the love

कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा वाट्सअप नंबर जारी

राजगढ़/ब्यावरा :– कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने कहा है कि जिले में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया इत्यादि का संक्रमण काल प्रारंभ होने पर अनेक स्थानों पर जल भराव होने के कारण 15 सितम्बर, 2021 से डेंगू नियंत्रण हेतु ‘‘डेंगू पर प्रहार‘‘ जन अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कही भी कूड़ा-कचरा होने, गड्डों में पानी भरने, मच्छर पनपने, साफ-सफाई नही होने अथवा बुखार का संक्रमण होने पर वे कलेक्टर राजगढ़ को वाट्सप नंबर 9343803996 पर अपना संदेश, फोटो लोकेशन सहित जानकारी प्रेशित कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा