वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉक्टर एमएल सोनी का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा :– वरिष्ठ पत्रकार और सेटेलाइट न्यूज़ चैनल के सीएमडी डॉक्टर एमएल सोनी का भोपाल से दतिया मार्ग पर जगह जगह पत्रकारों ने स्वागत किया। डाक्टर सोनी तीन दिवसीय दतिया प्रवास के लिए भोपाल से रवाना हुए, इस दौरान कुरावर, नरसिंहगढ, ब्यावरा, बीनागंज, गुना सहित सड़क मार्ग पर कई स्थान पर उनके प्रशंसको ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान डॉक्टर सोनी के साथ साधना न्यूज़ के चैनल हेड अरुण सक्सेना, स्टेटहेड देवेंद्र पटेल का भी सभी पत्रकारों द्वारा स्वागत किया गया।
खास बात ये रही की जैसे ही समाज सेवी डॉ. एमएल सोनी का काफिला दतिया जिले में प्रवेश किया इस दौरान शहर के तमाम प्रशंसको ने पहुंचकर डॉक्टर सोनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ सोनी ने दतिया स्थित पीताम्बरा विश्रांति गृह पहुंचने के उपरांत अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन किये।
ब्यावरा में सीनियर जर्नलिस्ट श्याम निगम, मुकेश सक्सेना, प्रेम कुशवाह के नेतृत्व में हुए इस सम्मान के दौरान श्याम निगम ने बताया कि डाक्टर एमएल सोनी जी के मार्गदर्शन से आज कई लोग समाज हित के कार्यों में लगे हैं, यही वजह है कि डॉक्टर सोनी जी के दिखाये मार्ग पर चलकर ही सभी उन्हें अपना पथप्रदर्शक मानते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, गजराज मीणा, इमरान अंसारी सहित ट्रेवल्स संचालक मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा