देश में धर्मांतरण को रोकने के लिए केंद्रीय कानून आना चाहिए-मिलिंद परांडे

*मध्यप्रदेश, हिमाचल, गुजरात, उत्तराखंड की तर्ज पर लव जिहाद के खिलाफ बने सख्त कानून, 15 नवंबर को मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस*

ब्यावरा/राजगढ़:–लव जिहाद के माध्यम से हिंदू समाज की बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर उन्हें धर्मप्रीत करने का बड़ा षड्यंत्र भारत में चल रहा है। यह हिंदू समाज के खिलाफ सोची समझी साजिश है। इसलिए देश में धर्मांतरण को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून की आवश्यकता है। भारत में इस प्रकार का कानून बनना चाहिए। यह बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात आदि राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया गया है। जो प्रभावी है। इसी तर्ज पर ही संपूर्ण भारत वर्ष में धर्मांतरण को रोकने के लिए इस प्रकार का कानून होना चाहिए। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी पूरे देश भर में मंदिरों पर सरकारी कब्जा है हिंदू समाज के सभी मंदिर हिंदू समाज ही संभाले ऐसा विश्व हिंदू परिषद का मत है। मंदिरों को कब्जे से निकालकर, इस क्षेत्र में योग्य कानून लाकर, हिंदुओं के धन का उपयोग हिंदुओं के लिए करना चाहिए। इसके लिए देश भर में विश्व हिंदू परिषद जागरण करेगा।
15 नवंबर को मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस-
पिछले कई दशकों से हमारे देश के आदिवासी जनजाति क्षेत्रों में धर्मांतरण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ईसाई मिशनरियों ने दुष्प्रचार करके कई आदिवासी बंधुओं का धर्मांतरण किया है। आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी बंधुओं को हिंदू समाज से अलग करने के लिए मूलनिवासी जैसे शब्द को गढ़ा गया है। लेकिन देश का हिंदू समाज यह सब जान गया है। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर पूरे देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को भी बताया। साथ ही कहा कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा गोपाष्टमी पर एक अभियान चलाकर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गायों के संवर्धन और उनकी रक्षा के लिए जागरण किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मध्य भारत प्रांत के कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सेन भी उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा