बिना लाइसेंस के चल रहा है विवेक सिनेमा ब्यावरा नवीन सिनेमा घर निर्माण पर लगाई आपत्ति

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़:– बीते कई वर्षों से नगर में मनोरंजन के नाम पर चल रहा विवेक सिनेमा इन दिनों कानूनी दांवपेच में उलझा हुआ है मामला बिना अनुमति टाकीज संचालन का जो विवादों में उलझता जा रहा है बिना अनुमति के टॉकीज संचालन किये जाने को लेकर एक लिखित शिकायत पंकज एरंन् द्वारा 25.11.2021 को नगर पालिका कार्यालय सीएमओ को की गई जिसमे जिसमें उल्लेख किया गया है विवेक सिनेमा बिना अनुमति के चल रहा है उक्त सिनेमा मालिक की मृत्यु उपरांत सिनेमा का लाइसेंस खत्म हो चुका है जिसकी सूचना जिला आबकारी (अधिकारी)विभाग द्वारा उनके पुत्र को 16.10.2021 को दी जा चुकी है तत्पश्चात नवीन लाइसेंस हेतु अभी तक अनुमति प्राप्त नहीं की गई है मगर इसके बावजूद 5.11.2021 से सिनेमा का संचालन किया जा रहा है जो अपराध की श्रेणी में आता है साथ ही नवीन सिनेमा घर निर्माण को लेकर नियमों का उल्लेख करते हुए शिकायत की गई ज्ञात रहे की उक्त मामला आबकारी विभाग से लेकर नगर पालिका और एसडीम से लेकर कलेक्टर तक की फाइलों में चल रहा है मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है

*इनका कहना है*
* सिनेमाग्राफी एक्ट की धारा 103 के अंतर्गत (निर्धारित समय सीमा में) लाइसेंस नवीनीकरण की पात्रता रहती है उसके अनुरूप सिनेमा का संचालन कर रहे है
*विनोद शिवहरे विवेक टॉकीज ब्यावरा*

*इनका कहना है*
शिकायत प्राप्त हुई है मैं सोमवार को दिखाऊंगा जो भी नगरपालिका के नियम अनुसार कार्यवाही होगी उसको करूंगा
*संजय श्रीवास्तव*
*नगर पालिका सीएमओ ब्यावरा*

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा