हूल खेड़ी सरपंच को किया गिरफ्तार कर जेल भेजा बिजली विभाग के अधिकारी से की थी मारपीट

Spread the love

ब्यावरा राजगढ़। जिले के पचोर बोड़ा थाने में लगने वाले गांव हूल खेड़ी के सरपंच नरेंद्र पटेल को पुलिस में गिरफ्तार करते हुए नरसिंहगढ़ न्यायालय में पेश किया यहां से न्यायालय द्वारा जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र पटेल को जमानत निरस्त कर दी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि नरेंद्र पटेल में पूर्व में वोडा बिजली अधिकारी भूरेलाल शाकय के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई थी। वहीं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। हाल ही में आरोपी सरपंच नरेंद्र पटेल नए नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जबकि विधायक सिंह ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम फूल खेड़ी में शासन द्वारा दी गई राशि से चल रहे विकास कार्य का अवलोकन करने ग्रामीणों की शिकायत पर हूलखेडी गांवपहुंचे थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा