बरखेड़ा:नवनिर्मित मंदिर में श्री राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, गांव में भ्रमण कर विराजे रामलला

बरखेड़ा:नवनिर्मित मंदिर में श्री राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, गांव में भ्रमण कर विराजे रामलला

 

विनम्रता से बढ़ते है यश,बल आयु और विधा- भागवत कथा वाचक पं. प्रमोद नागर

ब्यावरा/राजगढ़:–विनम्रता में बड़ी शक्ति होती है। विनम्र व्यवहार करने और सदैव नमन करते रहने से मनुष्य महान बनता है। नमन करने से मनुष्य की आयु, विद्या, यश और बल में बढ़ोतरी होती है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह अपनेजीवन में विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें। अपने से बड़ों,संतो एवं विद्वत जनों का हमेशा आदर सम्मान करते रहे। यह बात ग्राम बरखेड़ा में चल रही भागवत कथा का वाचन करते हुए भागवताचार्य पंडित प्रमोद नागर ने कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में कभी अभिमान नहीं करता और हर परिस्थिति में विनम्र बना रहता है। साधु जनों को प्रणाम करता रहता है। उनका सम्मान करता रहता है। वह निश्चित रूप से सफल होता है और जीवन में यश की प्राप्ति करता है। यहां चल रही भागवत कथा के दौरान रविवार को बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह भी आयोजित किया गया। जिसमें भक्त जमकर नाचे लोगों ने आतिशबाजी के साथ भगवान श्री कृष्ण की बारात निकाली और धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह रचाया गया। आज 9 जुलाई को भागवत कथा का विश्राम होगा।
गांव में भ्रमण कर मंदिर में विराजमान हुए भगवान-
ग्राम बरखेड़ा में चल रहे नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान रविवार को भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यज्ञ स्थल से भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण जी श्री हनुमान जी गांव में भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा के माध्यम से नवनिर्मित श्री राम मंदिर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभा यात्रा में गांव के सभी लोग शामिल हुए और भगवान की भक्ति में जमकर थिरके। शोभा यात्रा का वातावरण देखने योग्य था। इस दिन गांव के लोग महिला पुरुष बुजुर्ग बच्चे सभी शोभायात्रा में नाचते गाते भगवान की भक्ति में रमे हुए नजर आए। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए भगवान श्री राम के मंदिर में पहुंची। जहां विधि-विधान से भगवान को विराजमान कराया गया और प्राण प्रतिष्ठा की गई। आज 9 मई को नव कुंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। साथ ही श्री राम दरबार की महाआरती, गंगोज एवं महा प्रसादी का वितरण होगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा