उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने जलाया पुतला

उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने जलाया पुतला

Spread the love

 

आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

ब्यावरा/राजगढ़:–राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की टारगेट किलिंग और नृशंस हत्या के विरोध में स्थानीय पीपल चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और जिहादियों का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर आरएसएस के जिला कार्यवाह संजय सक्सेना, नगर कार्यवाह गोपाल दांगी, विहिप के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मुकेश सेन, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला संयोजक हर्ष तोमर, मनोज पाठक,पिंकू बना, बलबहादुर सिंह, हिमांशु सोनी, गोलू बग्गन, मुकेश कुशवाह, शैलू प्रजापति, बंटी परमार, राजेश जाटव सहित कई लोग मौजूद थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा