ब्यावरा;नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित आनंद उत्सव में बचपन की याद ताजा कर पेंशनर कर्मचारियों ने मनाया उत्सव

ब्यावरा;नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित आनंद उत्सव में बचपन की याद ताजा कर पेंशनर कर्मचारियों ने मनाया उत्सव

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़:– नगर पालिका परिषद द्वारा 14 से 28 जनवरी 2023 तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा धाकड़ द्वारा बताया गया कि नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नही वरना सहभागिता होगी। आनंद उत्सव में परंपरागत खेल जैसे कबड्डी खो-खो, बोरा रेस, चेयर रेस, सितौलिया, चम्मच दौड़, नींबू दौड़ का आयोजन किया जा रहे है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, आदि कार्यक्रम आयोजित होगें शासन के निर्देशों के पालन में आनंद उत्सव के अंतर्गत नगर के पेंशनर बंधु को आमंत्रित किया गया था पेंशन संघ के अध्यक्ष मारोठिया,भारत सिंह,सहित अन्य सभी उपस्थित हुए सभी ने आनंद उत्सव के अंतर्गत अपने बचपन को याद करते हुए रस्साकशी एवं 50 मीटर की दौड़ में भाग लिया और अपने बचपन को याद किया कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा धाकड़ , प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाक्यवार,अनीश खान नामदेव, रुपेश नेताम उपयंत्री ,रईस खान, सुरेश साहू उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन गिरिराज सिंह राठौर नगरपालिका ब्यावरा द्वारा किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र ब्यावरा के बडे़ बुजूर्गो द्वारा आयोजन में भाग लिया गया ओर आनंद उत्सव को बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा