नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन का उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन का उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

Spread the love

337.14 लाख की लागत से

खिलचीपुर/राजगढ़:– प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलचीपुर महाविद्यालय में विश्व बैंक परियोजना द्वारा निर्मित 337.14 लाख की लागत से नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ज़िले में उच्च शिक्षा विभाग कि जो भी जरूरतें हैं वह सभी पूर्ण की जाएगी। हमने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति मध्यप्रदेश में लागू कि है, नई शिक्षा नीति में अब कोई उम्र का बंधन नहीं है।
साथ ही कार्यक्रम को सांसद रोडमल नागर, विधायक प्रियव्रत सिंह, ज्ञान सिंह गुर्जर, हजारीलाल दांगी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय तेम्रवाल, मुकेश राठौर, बद्रीलाल दांगी, हनुमान पाटीदार सहित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0Shares
मध्यप्रदेश राजगढ़ ब्यावरा