जनसुनवाई में सभी अधिकारियों का उपस्थित होना अनिवार्य-कलेक्टर राजगढ

जनसुनवाई में सभी अधिकारियों का उपस्थित होना अनिवार्य-कलेक्टर राजगढ

Spread the love

 

राजगढ़/ब्यावरा:– कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा प्रायः देखा गया है कि प्रति मंगलवार जनसुनवाई के दिन जनसुनवाई में विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति कम रहती है या उनके द्वारा अपने प्रतिनिधि को भेज दिया जाता है। जिससे प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्समय निराकरण अथवा उचित जानकारी ली जाकर कार्यवाही करने में विलंब होता है। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशीत किया है कि प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई में अधिकारियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। कोई विभागीय अधिकारी किसी कारणवश अथवा अवकाश पर जाने के कारण जनसुनवाई में उपस्थित नही होता है तो इसकी सूचना देना अनिवार्य है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा